Shakti Samachar Online

प्रधानाचार्य हत्याकाण्ड में जी०आई०सी० भटखोला के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

Bageshwar-जनपद के थाना झिरौली क्षेत्र में स्थित राजकीय इण्टर कालेज भटखोला की दिनांक-18.07.2026 को उन्ही के कालेज में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गयी निर्मम हत्या के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या-10/2026 धारा 103 (1) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत करते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हेतु तत्काल फारेंसिक टीम अल्मोड़ा से पत्राचार कर विवेचना मनीष शर्मा पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के सुपूर्द की गयी । घटना स्थल से फारेंसिक / डिजिटल साक्ष्य एकत्रित करते हुए तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । फारेंसिक टीम अल्मोडा व बागेश्वर एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (चाकू) बरामद किया गया तथा फारेंसिक / डिजिटल साक्ष्य संकलित कर अभियोग का तत्काल अनावरण किया गया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से गहन पूछताछ के बाद नियमानुसार उसका मेडिकल परीक्षण कराने के पश्चात न्यायालय बागेश्वर के समक्ष प्रस्तुत किया गया और न्यायालय के आदेश से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत जिला कारागार अल्मोडा भेज दिया गया।

error: Content is protected !!