Shakti Samachar Online

विकासखण्डों में आधार शिविर आयोजित किये जायेंगे

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि सचिव उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘‘ अभियान के अर्न्तगत शिविरों में आधार शिविरों का आयोजन भी किया गया। आयोजित आधार शिविरों में क्षेत्रीय जनता की अत्यधिक भागीदार होने के कारण कई शिविरों में आधार सम्बन्धी कार्यों के लिए उपस्थित क्षेत्रीय जनता पूर्णरूप से लाभान्वित नहीं हो पायी है, आम जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए तथा उनकों आधार सुविधा से लाभाविन्त किये जाने के लिए विभिन्न किया जाना निर्धारित किया गया है।दिनॉंक 18 जून, 2026 को विकासखण्ड लमगड़ा के प्राईमरी विद्यालय ज्वारनैणी में आधार शिविर आयोजित किया जायेगा। इस आधार शिविर का नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी लमगड़ा निवेदिता खुल्बे (मो0न0 7302773862) को नामित किया गया है।

दिनॉंक 25 जून, 2026 को विकासखण्ड धौलादेवी के राजकीय इण्टर कालेज खेती में आधार शिविर आयोजित किया जायेगा। इस आधार शिविर का नोडल अधिकारी तहसीलदार भनोली ज्योति धपवाल (मो0न0 7983904775) को नामित किया गया है।

दिनॉंक 02 जुलाई, 2026 को विकासखण्ड भिकियासैंण के ग्राम पंचायत पढ़यूला में देव सिंह के घर के पास आधार शिविर आयोजित किया जायेगा। इस आधार शिविर का नोडल अधिकारी प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी भिकियासैंण गोपाल सिंह नेगी (मो0न0 7037108018) को नामित किया गया है।

दिनॉंक 09 जुलाई, 2026 को विकासखण्ड द्वाराहाट के प्राथमिक विद्यालय फल्द्वाडी में आधार शिविर आयोजित किया जायेगा। इस आधार शिविर का नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी द्वाराहाट संतोष जेठी (मो0न0 7060529201) को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित आधार शिविरों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे प्रस्तावित स्थानों पर प्रातः 11ः00 बजे से आधार शिविर लगवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

error: Content is protected !!