Shakti Samachar Online

उड़ली खान के पास वाहन रोड से नीचे गिरा पांच अध्यापक चोटिल सभी खतरे से बाहर

कोतवाली चौखुटिया को 112 से प्राप्त सूचना पर कि उड़ली खान के पास एक वाहन रोड से नीचे गिर गयी है, सूचना पर थाने से फोर्स रवाना किया गया मौके पर सभी घायलो को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया, सभी घायल टीचर हैं धामदेवल से वाहन संख्या UK07-FH 1287(कार)से चौखुटिया वापस आ रहे थे, वाहन असंतुलित होकर नीचे खाई में गिर गया।

1-बृजेश पुत्र मुरारी सिंह निवासी चौखुटिया
2-नवल किशोर पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी गनाई चौखुटिया
3-मोनिका पुत्री गणेश निवासी पुरानी कैंटीन के पास चौखुटिया
4-दीप जोशी पुत्र गोपाल जोशी निवासी रावत गैराज के पास चौखुटिया
5- श्रीमती हेमलता नेगी पत्नी जीवन सिंह निवासी उड़ली खान को चोटें आई हैं, जिनका संयुक्त चिकित्सालय चौकड़िया में उपचार चल रहा है ,सभी खतरे से बाहर हैं।

error: Content is protected !!