बलमा छतोला-मेलखोल के ग्रामीणों द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन,ग्रामीणों ने दो किमी. की पगयात्रा निकाली
Almora-विकास खण्ड लमगड़ा के ग्राम सभा बलमा छतोला-मेलखोल के ग्रामीणों द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों की मांग है कि टकोली बैंण्ड से नौरा, बलमा छतोला, उड्यूड़ा मोटर मार्ग को लगभग 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है जबकि लगातार पूर्व में इस सरकार को डामरीकरण के लिए कई बार ज्ञापन भेजे गये। ग्रामीणों का कहना है कि 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है, विघायक सांसद भाजपा के हैं। लोगों को बहुत बड़ा विश्वास था कि सड़क का डामरीकरण अतिशीघ्र हो जायेंगा। लेकिन लोगों को भाजपा सरकार तथा उनके जनप्रतिनिधियो द्वारा मांग को पूरा न किये जाने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। जिला सचिव पूरन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दो किमी. की पगयात्रा निकाली। सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा भी देखने को मिला। जिसमें ग्रामसभा बलमा-छतोला के ग्रामप्रधान भुवन राम, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बसन्त बल्लभ, उप प्रधान पुष्पा देवी, सुरेश पाण्डे, गौरी शंकर, मनोहर पाण्डे, पंकज पाण्डे, खीमानन्द पाण्डे, आनन्द बल्लभ पाण्डे, गोविन्द राम, जगदीश राम, शिव राम, गिरीश चन्द्र पाण्डे, बची राम पाण्डे, आदि ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों की इस महत्वपूर्ण मांग को समर्थन देने पहुंचे जिला सचिव दीवान सतवाल , कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत , ब्लाक उपाध्यक्ष जसवन्त सतवाल , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह सतवाल उपस्थित रहे।