Shakti Samachar Online

माँ नंदा-सुनंदा शोभा यात्रा के दौरान कल अल्मोड़ा नगर में लागू होगा यातायात प्लान।

🚦 ट्रैफिक डायवर्जन 🚦

दिनांक- 23.09.2026 को माँ नंदा-सुनंदा शोभा यात्रा की अवधि के दौरान नगर अल्मोड़ा में समय 12:00 बजे अपराह्न से समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा।

1- हल्द्वानी से पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, कौसानी जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन बाया धारानौला व बेस तिराहा लोअर माल रोड होते हुए जाएंगे।

2- लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की ओर समस्त चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

3- एलआरसाह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले समस्त वाहन (दोपहिया/ चौपहिया) प्रतिबंधित रहेंगे, इस दौरान यह एरिया जीरो जोन रहेगा।

4- एनटीडी से बाजार की ओर आने वाले समस्त वाहन धारानौला या शैलबैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

5- मालवाहक/भारवाहक वाहन माल रोड पर प्रातः 09.00 बजे से करबला तिराह से प्रतिबंधित रहेंगे।

📢 अपील- जनमानस से अनुरोध है कि उक्त ट्रैफिक प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।

error: Content is protected !!