“शान्ति का संदेश, मानवता के नाम” संदेश के तहत शांति मार्च निकाला गया
Almora- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आज दिनांक 2 अक्टूबर को जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्या अर्पण कर उनको स्मरण किया गया व श्रद्धांजलि दी गई तथा उपस्थित व्यक्तियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया जिससे हमारा देश और मज़बूत हो सके । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया एवं चौघान पाटा से शिखर तिराहे तक “शान्ति का संदेश, मानवता के नाम” संदेश के तहत शांति मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर, अंजुश्री जुयाल, परिवार न्यायालय न्यायाधीश, उदिशा सिंह, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), नवल बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट,अल्मोड़ा, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण,अधिकार मित्र पुलिसकर्मी,आदि उपस्थित रहें।