शहीद दिवस पर धामद्यौ, सालम में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर
अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि दिनॉंक 25 अगस्त, 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर जनपद के विकासखण्ड लमगड़ा के धामद्यौ सालम में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन प्रातः 11ः00 बजे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविर की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय स्टॉल लगाकर आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा है।