Shakti Samachar Online

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य समिति द्वारा पीपल गांव में वृद्धजनों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

Almora-डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय, भिकियासैंण के मानसिक स्वास्थ्य समिति द्वारा पीपल गांव में वृद्धजनों के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के बुजुर्गों में बढ़ती एकाकीपन, चिंता और तनाव की समस्याओं को समझना और उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने वृद्धजनों से व्यक्तिगत संवाद किया, उनकी दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना। बुजुर्गों को मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित योग, ध्यान, सकारात्मक सोच, परस्पर संवाद और याददाश्त बढ़ाने वाले अभ्यासों के बारे में जानकारी दी गई।

समिति के सदस्यों ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है, और परिवार व समाज का सहयोग बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ी दवा है। ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना की और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में वृद्धजनों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य समिति के सदस्य डॉ इंदिरा असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान विभाग, शेर सिंह प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान विभाग व छात्र-छात्राएं एवं पीपल गांव के वृद्धजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!