भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास देश प्रेम और शहादत का है-राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डाबर
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी व संवाद कार्यक्रम उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के राज्य चेयरमैन डा प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर रहे। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक मनोज तिवारी का संरक्षण प्राप्त रहा। माननीय विधायक ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम से पार्टी कैडर को लाभ मिलेगा साथ ही कांग्रेस विचारधारा जन जन तक विस्तारित होगी।बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी द्वारा किया गया। बैठक में प्रकाश चंद्र जोशी पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष, शोभा जोशी पूर्व पालिकाध्यक्ष व महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष। तारा चंद्र साह, अर्बन काॅपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, प्रदेश सचिव दीप चन्द्र सिंह डाॅगी,जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत विचार विभाग के जिला कार्डिनेटर बी एस बगडवाल ने सम्बोधित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डाबर ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास देश प्रेम और शहादत का है। उन्होंने नेहरू जी को नए भारत की शिल्पी बताया तथा गांधी परिवार जैसा बलिदानी परिवार पूरी दुनिया में दूसरा देखने को नहीं मिलता लेकिन आरएसएस जैसी संस्थाएं लगातार लांछन लगाने का कार्य करती है जबकि वास्तविकता में आरएसएस एक ऐसी संस्था है जो अपने आप को देश प्रेमी दिखती है लेकिन भीतर से पूरी उल्टी विचारधारा रखती है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इन जैसी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अंग्रेजों की मुखबिरी का कार्य किया। महात्मा गांधी की हत्यारे नाथूराम गोडसे को मानने वाले लोग देश को पतन के मार्ग में ही ले जा सकते है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राष्ट्र निर्माता संस्था है जिसका अपना गौरवशाली इतिहास है इस इतिहास से प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को परिचित होना आवश्यकीय है ताकि जनता के मध्य जाकर अपनी बात तर्कपूर्ण तरीके से रखी जा सके। कैप्टन डावर ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश व देश की जनता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही।ऐसे समय में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हमें और अधिक ताकत के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यकारिणी व संवाद कार्यक्रम में
गोपाल सिंह चौहान नारायण दत्त पार्टी हेमंत पाठक रूप रावत धीरेंद्र प्रकाश जोशी राजेंद्र उपाध्याय कृष्ण चंद्र जोशी विनोद वैष्णव सेवादल के अध्यक्ष परितोष जोशी पंकज पॉल मासी बस जीना पार्षद एडवोकेट वैभव पार्टी पूर्व अध्यापक एवं कलाकार देवेन तमता लक्ष्मण कोरंगा राजेंद्र सिंह टाकुली कपिल कंवल पार्षद एडवोकेट मुकेश दानी पत्रकारश्री रमेश जावत अख्तर हुसैन प्रदेश सचिव किरण आर्य यूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह फतियाल मोहम्मद दानिश खान पंकज मीर हेमचंद जोशी हरीश उप्रेती राजेश आर्य आदि शामिल थे