Shakti Samachar Online

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एके सिकन्दर पंवार ने की जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

अल्मोड़ा, उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) एके सिकन्दर पंवार ने आज विकास भवन सभागार, अल्मोड़ा में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों के हितों, कल्याणकारी योजनाओं एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अधिकारों, हितों एवं कल्याण के प्रति सभी संबंधित विभागों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों अथवा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं सफाई कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर सभी विभागों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करना चाहिए।

बैठक में परियोजना निदेशक केएन तिवारी, सहायक निदेशक मत्स्य अवनीश सिंह देव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!