Shakti Samachar Online

नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर किया धारदार हथियारो से जानलेवा हमला, पुलिस ने धैर्य एवं साहस का परिचय देते हुए अपराधियों को किया गिरफ्तार


Almora- रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार एवं प्रभारी SOG अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में दिनांक 09.10.2026 को थाना भतरौजखान पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा जैनल पुल के पूर्वी किनारे जैनल से देघाट को जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से दो पिठ्ठू बैगों क्रमशः- 12.112 कि0ग्रा0, 6.584 कि0ग्रा0 व एक साड़ी के थैले में 6.544 कि0ग्रा0 (कुल 25.240 किलोग्राम) अवैध गांजा तथा 02 धारदार पातल बरामद किए गए। इस दौरान एक व्यक्ति जगदीश सिंह उम्र-40 वर्ष पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गौवरा थाना बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर अंधेरे व घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनों बाइकों को रोकने का इशारा किया गया, जिस पर अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया तथा पुलिस टीम पर धारदार हथियारों (पातल) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई। पुलिस टीम द्वारा धैर्य एवं साहस का परिचय देते हुए आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेराबंदी कर मौके से मुख्तयार सिंह, गुरमीत सिंह एवं जसवन्त सिंह को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना भतरौजखान में मु0FIR NO- 23/2026 के अंतर्गत धारा 3(5), 109(1), 121(1), 132 BNS, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।

      सीओ रानीखेत महोदय द्वारा फरार अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी है तथा फरार अभियुक्त की तलाश /गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। 

बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की भी गहनता से जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. मुख्तयार सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह निवासी थारी थाना रामनगर जनपद नैनीताल
  2. गुरमीत सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र जरनैल सिंह निवासी गौवरा थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर
  3. जसवन्त सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र मक्खन सिंह, निवासी इटव्वा थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर

बरामदगी-
1- 25.240 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹6, 31,000/-
2- 02 धारदार पातल भी बरामद।

पुलिस टीम-

1.थानाध्यक्ष श्री अवनीश कुमार, थाना भतरौजखान।
2.उ0नि0 श्री संजय जोशी, प्रभारी चौकी भिकियासैण
3.हेड कानि0 133 ना0पु0 शमीम अहमद, थाना भतरौजखान
4.हेड कानि0 81 ना0पु0 राजाराम, थाना भतरौजखान
5.हेड कानि0 125 ना0पु0 आनन्द त्रिपाठी, थाना भतरौजखान
6.कानि0 124 ना0पु0 नीरज पाल, एसओजी अल्मोड़ा
7.हेड कानि0 107 ना0पु0 श्रवण सैनी, थाना भतरौजखान

error: Content is protected !!