सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला,अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर का हुआ आगाज
डीएम और एसएसपी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
Almopa-अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग का आगाज हो गया है। बुधवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला शिव शक्ति और सन साइन वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सन साइन वॉरियर्स ने जीत दर्ज की।
हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अंशुल सिंह और विशिष्ट अतिथि एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शिव शक्ति और सन साइन वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिव शक्ति की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 180 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी सन साइन वॉरियर्स ने 19.4 ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मेन ऑफ द मैच का खिताब यश सनशाइन वॉरियर के ऑल राउंडर खिलाड़ी हर्ष गैड़ा को उनके शानदार प्रदर्शन 4 ओवरों में 35 रन देकर 3 विकेट व नाबाद 22 गेंदों में 28 रन को दिया गया। यहां आयोजक मनोज सिंह पवार, पार्षद वंदना वर्मा, अंजू बिष्ट, नेहा टम्टा, प्रत्येश पांडे, अरविंद जोशी, रोहित भट्ट, दीप चंद्र जोशी, अंकित पांडे, जगदीश चौहान, आबिद अली खान, सूरज वाणी, आशीष भारती, छात्रा उपाध्यक्ष रश्मि पांडे, नेहा टम्टा, अंकिता कपिल, कैलाश मेहरा, राजेंद्र राणा, गोविंद बिष्ट, देव सिंह कनवाल, कुंदन राम, हेम आर्य, योगिता जोशी, राजेंद्र सिंह लटवाल, पंकज बिष्ट, ललित कनवाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।