छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुई आमसभा
Almora-चुनाव प्रभारी प्रो जगत सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक) के निर्देशन में और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजीव आर्या के संयोजन में आज सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव की आम सभा हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अमित बिष्ट एवं रोहित सिंह कुमलता, छात्र उपाध्यक्ष के लिए भास्कर जोशी सुमित जोशी पुत्र हेमंत कुमार जोशी, सुमित जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी, उपाध्यक्ष छात्रा लिए दीपिका बिष्ट एवं रश्मि पांडे, सचिव पद के लिए भास्कर गिरी गोस्वामी, संयुक्त सचिव के लिए नेहा आर्य और सीता चम्याल, कोषाध्यक्ष पद के लिए निकिता मेहरा, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए विकास सिंह एवं हिमाली जोशी ,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दर्शन जोशी और मुकेश लटवाल, संकाय प्रतिनिधि,कला विशाल चन्याल, संकाय प्रतिनिधि, दृश्य कला वीरेन जोशी, संकाय प्रतिनिधि- वाणिज्य भारतेंदु भाकुनी, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान हर्षिता बोहरा, संकाय प्रतिनिधि विधि का अंकिता भट्ट ने मंच से अपनी बात रखी।
परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजीव आर्या ने आम सभा की व्यवस्था देखी। उन्होंने बूथों की तैयारी, मतदान कर्मियों से जुड़े निर्देश, छात्रों के प्रवेश, अनुशासन, स्वच्छता बरतने, गोपनीयता रखने आदि की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।
आम सभा में संचालन समिति के प्रो हरीश जोशी, प्रो अरशद हुसैन, डॉ साक्षी तिवारी, डॉ कौशल कुमार, डॉ गिरीश अधिकारी ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ धनी आर्या,
प्रो सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो हरीश चंद्र जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो ए के नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा) के साथ समस्त विभागाध्यक्षों ने परिसर में व्यवस्था बनाने में चुनाव अधिकारी को सहयोग दिया।
आम सभा संचालन में कुलानुशासक मंडल और अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के समस्त सदस्यों, शिक्षणेत्तर कार्मिकों के साथ प्रकाश भट्ट, भुवन विद्यार्थी, श्री गुलाब राम, भूपाल भट्ट, जयवीर नेगी, ने सहयोग दिया।