Shakti Samachar Online

विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों पर हुआ विचार-विमर्श, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित

अल्मोड़ा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में स्टाफ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें।

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किए जाने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मकता आती है और अन्य कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा तथा उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सुनील कुमार, संजय कुमार, सौम्या गर्ब्याल एवं याक्षी अरोड़ा शामिल रहे।

error: Content is protected !!