फायर सर्विस अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस के साथ धार की तूनी में अवरुद्ध हुए मार्ग को किया सुचारू
आज दिनांक 01.09.2026 को समय 08:18 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि धार की तूनी के पास सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।सूचना पर प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा के नेतृत्व में फायर सर्विस रेस्क्यू/राहत यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पेड़ के साथ मलबा भी सड़क पर गिरा हुआ था, जिससे यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया था।
फायर सर्विस रेस्क्यू यूनिट एवं स्थानीय पुलिस कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया गया। इसके पश्चात मौके पर मौजूद NH की JCB की सहायता से मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया गया।
फायर सर्विस एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मार्ग सुचारू होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू टीम के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।