अथक प्रयासों से मिली सफलता- गुमशुदा किशोरी को अल्मोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
घटना-
दिनांक 09.08.2026 को रानीखेत निवासी गिरीश राम द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के एक दिन पूर्व बिना बताए घर से कहीं चले जाने के संबंध में कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश एवं सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गयी।
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को गुमशुदा किशोरी की शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा किशोरी की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही सर्विलांस टीम की सहायता से रानीखेत, मजखाली, खैरना अन्य संभावित क्षेत्रों के होटल/ ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया।
पुलिस टीमों के अथक प्रयास, ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध दिनेश चन्द्र, उम्र 26 वर्ष, पुत्र मोहन राम, निवासी ग्राम कयाला, हवालबाग, जनपद अल्मोड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.08.2026 को गुमशुदा किशोरी को खोल्टा, अल्मोड़ा स्थित आरोपी के किराये के कमरे से बरामद किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में पीड़िता के बयानों के आधार पर धारा 140(3) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
बरामद किशोरी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम
- म0उ0नि0 हेमा कार्की, कोतवाली रानीखेत
- हे0का0 जितेन्द्र बिष्ट, कोतवाली रानीखेत
- का0 कमल गोस्वामी, कोतवाली रानीखेत
- का0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
- म0कानि0 रितु कोरंगा कोतवाली रानीखेत