Shakti Samachar Online

गैस कनेक्शन की ई0-के0वाई0सी0 अभी तक पूर्ण नहीं हुई है वे अपना ई0-के0वाई0सी0 शीघ्र पूर्ण कर लें

अल्मोड़ा – जिला पूर्ति अधिकारी करूणा पंत ने जनपद के समस्त एल0पी0जी0 गैस उपभोक्ताओं जिनके गैस कनेक्शन की ई0-के0वाई0सी0 अभी तक पूर्ण नहीं हुई है से अनुरोध किया है कि वे अपना ई0-के0वाई0सी0 शीघ्र पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि ई0के0वाई0सी0 कराने की अन्तिम तिथि 15 अगस्त, 2026 है, इसके पश्चात उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तथा उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को भी इससे असुविधा हो सकती है।
उन्होंने बताया कि इंडियन वन ऐप के माध्यम से उपभोक्ता स्वंय ऑनलाईन ई-के0वाई0सी0 कर सकते हैं या गैस डिलीवरी बॉय के माध्यम से ई-के0वाई0सी0 कराई जा सकती है इसके अतिरिक्त सम्बन्धित गैस एजेंसी/वितरक के कार्यालय में जाकर भी ई-के0वाई0सी0 पूर्ण करायी जा सकती है।

error: Content is protected !!