Shakti Samachar Online

गोवंश संरक्षण और गौमाता को राज्य माता घोषित किए जाने की मांग

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में गोवंश संरक्षण और गौमाता को राज्य माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। अभियान के तहत अल्मोड़ा जनपद में नागरिकों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर प्रधानमन्त्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार राज्यपाल उत्तराखण्ड सरकार व को संबोधित ज्ञापन के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई।
अभियान के संयोजकों ने बताया कि ज्ञापन में उत्तराखंड राज्य में समस्त देशी गोवंश की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने, गौमाता को “राज्य माता” घोषित करने, गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रधन के सम्मान हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की गई है।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों एवं आम नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि गोवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण आधार भी है।
अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा। इसके बाद एकत्रित हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। ज्ञापन देने वालो में दयाकृष्ण काण्डपाल कामिनी कश्यप .हरीश चन्द्र लोहनी ,भगवती प्रसाद पाण्ड़े , हरीश चिलवाल । संजय.विद्यार्थी नारायण सिंह जीना आदि शामिल हुवे।

error: Content is protected !!