Shakti Samachar Online

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोलछीना,भेसियाछाना ब्लॉक अस्पताल में 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन किया


Almora- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोलछीना,भेसियाछाना ब्लॉक अस्पताल में 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया।यह स्वास्थ्य शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पंत के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ तथा इस शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा के नेतृत्व में हुआ।
शिविर के दौरान उपस्थित लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ईएनटी (नाक, कान एवं गला) नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा आयुष विभाग की टीम द्वारा अपनी सेवाएँ प्रदान की गईं। उक्त विशेषज्ञ चिकित्सक एवं टीम जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा से उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान , चेस्ट एक्स-रे, टीबी स्क्रीनिंग, एनसीडी (Non-Communicable Diseases) स्क्रीनिंग, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जांच एवं परामर्श तथा ई-रक्तकोष (e-RaktKosh) से संबंधित सेवाएँ एवं आवश्यक जांचें उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों के दिव्यांग (विकलांग) प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।
जिसमे कुल मरीजों की संख्या 182 रही
जिसमे से अस्ति रोग के 41 मरीज,Ent,9,स्त्री रोज विशेषज्ञ द्वारा :11आयुष के मरीज 40नेत्र रोग :49 बाल रोग :32
Chest Xray: 115 हुए।

स्वास्थ्य शिविर भैंसियाछाना ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्री दीपक पंत, डॉ संदीप ,डॉ अदिति,उमेश जोशी, पूजा cho नेहा चंद ,नैना, चंद्रा , हेमा बिष्ट ममता रानी ,, anm उमा, बबिता, संगीता, रितु, मीनाक्षी, भवानी अनिल ,लोकेश पाण्डेय. नरेश पाण्डेय,ललित बिष्ट , विनय वर्मा , रेनू, विनीता, नर्मदेश्वरर बिजलवान,आशा हेमा भट्ट, चंपा, af रेखा, कविता एवं अन्य स्टाफ मजूद रहा

error: Content is protected !!