Shakti Samachar Online

जनपद अल्मोड़ा के 05 साइबर ठगी के मामलों का सफल अनावरण, दो शातिर अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

Almora-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने एवं साइबर ठगी के मामलों के त्वरित अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अल्मोड़ा पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

थाना दन्या
1️⃣ पहला मामला- वादिनी श्रीमती मानवी पाण्डेय पत्नी श्री प्रकाश चन्द्र पाण्डेय निवासी कफलनी थाना दन्या जनपद अल्मोडा द्वारा थाना दन्या में https://cybercrime.gov.in/ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अवगत कराया कि दिनांक- 19.04.2026 को स्वंय के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोनोग्राफी कराने के लिए सहायता धनराशि देने के नाम पर कुल- 97710.28/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। जिस सम्बन्ध में थाना दन्या में मुकदमा FIR NO-15/26 धारा- 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

2️⃣ दूसरा मामला- वादिनी श्रीमती हेमा पाण्डे पत्नी श्री कमल चन्द्र पाण्डे निवासी सुकना थाना दन्या में https://cybercrime.gov.in/ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अवगत कराया कि दिनांक- 19.04.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को बाल विकास का कर्मचारी बताकर विभाग का लाभ देने के नाम पर कुल- 56310.74/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। जिस सम्बन्ध में थाना दन्या में मुकदमा FIR NO-16/26 धारा- 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

कोतवाली रानीखेत-
3️⃣ तीसरा मामला- वादिनी श्रीमती गंगा फर्त्याल पत्नी श्री संजय फर्त्याल निवासी सिलंगी, रानीखेत द्वारा कोतवाली रानीखेत में https://cybercrime.gov.in/ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अवगत कराया कि दिनांक 09.04.2026 को मोबाइल नंबर- 6200661030 से मेरे मोबाइल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को आंगनबाड़ी/डिलीवरी संबंधी भुगतान कराने वाला बताकर मेरे खाते में पैसे भेजने का झांसा दिया। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि मेरे भारतीय स्टेट बैंक, बग्वाली पोखर स्थित खाता से ₹37,540/- की अनधिकृत निकासी हो चुकी थी। जिस सम्बन्ध में दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में मुकदमा FIR NO- 21/2026 धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

4️⃣ चौथा मामला- वादिनी श्रीमती पदमा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी स्यो तल्ला, रानीखेत द्वारा कोतवाली रानीखेत में https://cybercrime.gov.in/ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अवगत कराया कि दिनांक 12.04.2026 को मेरे पड़ोस में रहने वाली श्रीमती उमा नेगी ने अपनी परिचित बताकर एक अज्ञात व्यक्ति (मोबाइल नं0- 6200661030) से पैसे आने की बात कही तथा मेरी पुत्री निर्मला के मोबाइल नंबर पर राशि प्राप्त करने का अनुरोध किया। उक्त व्यक्ति ने गूगल पे नंबर लेकर ₹79,604/- की राशि वाला एक स्कैनर (QR) भेजा। मेरी पुत्री ने बिना ध्यान दिए उस पर क्लिक कर UPI पिन दर्ज कर दिया, जिससे मेरे भारतीय स्टेट बैंक, ताड़ीखेत स्थित से ₹79,604/- कट गए। जिस सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में मुकदमा FIR NO-22/2026 धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत व सीओ रानीखेत भावना कैन्थोला के पर्यवेक्षण में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
उपरोक्त पंजीकृत मुकदमों में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व तकनीकि विश्लेषण के आधार पर चन्दन कुमार पुत्र नन्दू कुमार यादव निवासी पंचायत बाघमारी किता खरवा देवघर (झारखण्ड) प्रकाश में आया। साथ ही यह भी प्रकाश में आया कि उक्त व्यक्ति द्वारा अल्मोड़ा जनपद के अतिरिक्त अन्य राज्यों के साथ-साथ उत्तराखण्ड के विभिन्नों जनपदों में भी साइबर अपराधों को अंजाम दिया गया था। जिसके द्वारा 04 मामलो में 2,48,034/- रुपये की ठगी की गयी थी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत, थानाध्यक्ष दन्या व प्रभारी साइबर/एसओजी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सर्विलांस/साइबर टीम से समन्वय स्थापित कर तकनीकी जांच और सतत मॉनिटरिंग से दिनांक 18.07.2026 को प्लसटू हाईस्कूल के आगे तिराहे पर थाना मोहनपुर जनपद देवघर, झारखण्ड से अभियुक्त चन्दन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय अनुमण्डल न्यायिक दण्डाधिकारी देवघर झारखण्ड से ट्रांजिट रिमांड लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

5️⃣ पांचवा मामला- वादी चन्दन सिंह बोरा, पुत्र दीवान सिंह बोरा निवासी रतुराठ मल्लाखोली, सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली सोमेश्वर में https://cybercrime.gov.in/ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अवगत कराया कि दिनांक 16.05.2026 को स्वंय के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा Google Pay के माध्यम से धोखाधड़ी कर ₹74,580/- अपने खाते में स्थानांतरित किया गया था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली सोमेश्वर में मुकदमा FIR NO-17/2026 धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया।
उपरोक्त मामले में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व तकनीकि विश्लेषण के आधार पर राहुल कुमार बैरवा पुत्र रामजी लाल बैरवा निवासी मोहनपुरा, तहसील व थाना लवाण जिला दौसा, राजस्थान उम्र 24 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। साथ ही यह भी प्रकाश में आया कि उक्त व्यक्ति द्वारा उत्तराखण्ड के साथ-साथ असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा तथा तमिलनाडु में भी इसी प्रकार से साइबर अपराध को शातिर तरीके से अंजाम दिया करता था जो इन राज्यों में भी वांछित था। जिसके द्वारा 09 मामलो में 5,65,980/- रुपये की ठगी की गयी थी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर व प्रभारी साइबर/एसओजी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सर्विलांस/साइबर टीम से समन्वय स्थापित कर तकनीकी जांच और सतत मॉनिटरिंग से दिनांक 17.07.2026 को अभियुक्त राहुल कुमार बैरवा को धानमण्डी जिला बारा राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बारा, राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
बरामदगी- एक अदद मोबाइल रियल-मी कम्पनी का घटना से संबंधित बरामद किया गया।

error: Content is protected !!