उत्तराखंड क्रांति दल ने देवभूमि सफ़ाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया
उत्तराखंड क्रांति दल ने देवभूमि सफ़ाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर निगम में पिछले 27 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन और पिछले 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे देवभूमि कर्मचारी संघ के महामंत्री राजपाल के अनशन को पूर्ण समर्थन दिया।
यू० के० डी० नेता विनय किरौला ने कहा कि सरकार एक तरफ़ तो नगर पालिकाओ के उच्चिकरण कर नगर निगम बना रहे हैं,वही निगमों के बुनियादी कर्मचारियों को बुनियादी जीवन जरूरतों के लिए आमरण अनशन करना पड़ रहा है,जो नगर की सफाई से लेकर सौन्दर्यीकरण की सारी ज़िम्मेदारी उठाते हैं,उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण मित्रो व अन्य कर्मचारी जों ठेका प्रथा के माध्यम से पूरे प्रदेश में रखे गए हैं को तत्काल संविदा में रखा जाये,साथ ही नियमित होने तक समान कार्य समान वेतन दिया जाए।
जिला अध्यक्ष उत्तराखंड दिनेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण मित्रो को आवास की व्यवस्था देना अत्यंत आवश्यक है,जो पीढ़ीयो से नगर में सफ़ाई का कार्य कर रहे हैं,उनको आवंटित आवासो की स्थिति अत्यंत ख़राब हो गई हैं,सरकार साफ़ सुधरे आवास पर्यावरण मित्रो को आवंटित करे।
उत्तराखंड क्रांति दल से जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी,यू के डी नेता विनय किरौला,महामंत्री देवेश जोशी,उपाध्यक्ष पान सिंह लटवाल,सुजीत टम्टा,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदन सिंह मुस्युनी, सयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल,नगर अध्यक्ष मोहित साह साह,अक्षय टम्टा आदि उपस्थित थे।