Shakti Samachar Online

कृषि विज्ञान केेन्द्र मटेला में वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ

अल्मोड़ा .उत्तराखंड के लोक पर व हरेला के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मटेला अल्मोड़ा में हरेला हरित यज्ञ कार्यक्रम का पंचायत घर मटेला में फलदार वृक्षों का रोपड़ कर शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आज से पूरे जुलाई माह तक चलेगा इस कार्यक्रम में फलदार वृक्षों में माल्टा कागजी नींबू व अन्य फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। स्थानीय कृषकों को हरेला हरित यझ कार्यक्रम की सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्ता के बारे में जानकारी दी जाएगी ।इस कार्यक्रम में 20 कृषको, ग्राम प्रधान मटेला एवं जिला विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा के साथ केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभा किया गया।

error: Content is protected !!