अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि कर लें
अल्मोड़ा 15 जुलाई, – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत कार्यक्रमानुसार जनपद की समस्त निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर दिनॉंक 14 जुलाई, 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों एवं उप जिलाधिकारी कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने जनपद के नागरिकों/मतदाताओं के अनुरोध किया है कि वे अपने निकटतम मतदेय स्थलों, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी/तहसील कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित होकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि कर लें। को ई भी नागरिक/मतदाता जिन्होंने 01 जुलाई, 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली हो प्रारूप 06 पर दावा प्रस्तुत कर सकता है। मतदाता सूची में किसी प्रविष्ट पर (स्थानान्तरण/मृत्यु) की दशा में कोई आपत्ति हो तो प्रारूप 7 तथा मतदाता सूची व फोटो पहचान पत्र में अंकित प्रविष्टि को शुद्व करने व खो गये मतदाता पहचान पत्र को निःशुल्क बनवाने के लिए प्ररूप-8 पर दावा अपने मतदेय स्थल पर जाकर बूथ लेबल आफिसर के पास जमा/प्रस्तुत कर सकता है। प्रारूप 6, 7 व 8 नये प्रारूप बूथ लेबल आफिसर व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में निःशुल्क प्राप्त किये जा सकत है या आयोग की वेबसाईट voters.eci.gov.in के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर सकते है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है जिसमें दिनॉंक 14 जुलाई, 2026 को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन, दिनॉंक 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक दावे/आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि, 11 सितम्बर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अवधि एवं निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 15 सितम्बर, 2026 को किया जायेगा। इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की जानकारी/शिकायत/सुझाव के लिए टोल फ्री न0 1950 पर सम्पर्क किया जा सकता है।