Shakti Samachar Online

2.35 लाख कीमत की 7.86 ग्राम अवैध स्मैक किया बरामद

Almora प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जनाड़ु मोड़ से आगे लगभग 100 मीटर द्वारसों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 01 युवक रविन्द्र बिष्ट के कब्जे से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रविन्द्र बिष्ट उम्र-30 वर्ष पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली जनपद- अल्मोड़ा

आपराधिक इतिहास
FIR NO – 19/25 धारा- 21/60/8 NDPS कोतवाली अल्मोड़ा

बरामदगी- 7.86 ग्राम स्मैक बरामद।
कीमत- 2,35,800/- रुपये।

पुलिस टीम-

  1. अपर उ0नि0 कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत
  2. हे0कानि0 मनोज तिवारी, कोतवाली रानीखेत
  3. कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
  4. कानि0 चन्दन नेगी, एसओजी अल्मोड़ा
  5. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा

error: Content is protected !!