अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, दुर्घटना के कारणों की गहनता से की समीक्षा
लमगड़ा सड़क हादसा,
Almora-जनपद अल्मोड़ा के थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर दिनांक 29.06.2026 को हुए दुखद सड़क हादसे के उपरांत आज दिनांक 02.07.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह* द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
दुर्घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन करते हुए दुर्घटना के संभावित कारणों, सड़क की स्थिति तथा घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी की।
अपर पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक तथ्यों का संकलन करने तथा निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं जनजागरूकता पर भी विशेष बल दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक भी उपस्थित रहे।