एकल विद्यालय शिक्षक अभ्यास वर्ग में मुख्य अतिथि बने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक
अल्मोड़ा-एकल विद्यालय अभियान के अंतर्गत आयोजित शिक्षक अभ्यास वर्ग में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकल विद्यालयों के शिक्षक,अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक ने अपने संबोधन में कहा कि एकल विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं,बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में संस्कार, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है।उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय के शिक्षक समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक हैं जो सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन,राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का समावेश ही एक सशक्त और विकसित समाज की नींव रखता है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने एकल विद्यालय अभियान की विभिन्न गतिविधियों, उद्देश्यों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
अभ्यास वर्ग में शिक्षकों को शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों से संवाद, व्यक्तित्व विकास और विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शिक्षकों से अपने अनुभव साझा कर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शिक्षकों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण भारत के विकास में एकल विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित और प्रेरित शिक्षक समाज में शिक्षा का उजाला फैलाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र कर्नाटक, हयात सिंह बिष्ट, रमेश जोशी ,कमलेश कुमार ,अभिषेक तिवारी, प्रकाश सिंह मेहता, सहित अनेकों समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।