Shakti Samachar Online

जिला जज , जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण।

अल्मोड़ा, जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के द्वारा विगत दिवस की सायं को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

अधिकारियों ने कारागार में कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही कैदियों के परिजनों की सुविधा हेतु स्थापित बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन किया गया।

निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन को व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाए रखने तथा बंदियों के कल्याण एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जेल अधीक्षक जयंत पांगती समेत अन्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!