उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में ग्राम पेटसाल के बुधौला तोक में पेयजल जैसी मूलभूत,विकराल हो चुकी समस्या के तत्काल समाधान के लिए ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी से वार्ता की
Almora- उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में ग्राम पेटसाल के बुधौला तोक में पेयजल जैसी मूलभूत,विकराल हो चुकी समस्या के तत्काल समाधान के लिए ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी से वार्ता की
ग्रामीणों ने पेयजल की विकराल समस्या के समाधान के लिए UKD नेता विनय किरौला को अपने गांव में आमंत्रित किया,गांव में पहुंचे विनय किरौला को ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की योजना सालों पहले पूरी हो चुकी है जिसके बाद भी तीन-तीन दिन में केवल आधे घंटे के लिए पानी आपूर्ति होती है,ग्रामीण महिलाएं व बच्चे 3-3 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हो गए है,ग्रामीण योगेश कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधियो ने आज तक उनके गांव में पेयजल जैसी विकराल हो चुकी समस्या का समाधान नहीं किया है,अनको बार कहने के बाद भी जनप्रतिनिधियो ने उनकी समस्या के समाधान करने की सुध नहीं ली है।
ग्रामीणों ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के 25 सालों के बाद भी ग्रामीण पानी के लिए तरस गए हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में पहुँचे ग्रामीणों ने आज वार्ता हुई।
जिलाअधिकारी से पेयजल समस्या के समाधान को लेकर हुई वार्ता के बाद जिलाधिकारी ने जल संसाधन के अधिशासी अभियंता को तत्काल गांव में जाकर दस दिनों में समाधान का आदेश दिया है ।
ज्ञापन देने वालो में जिला अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल दिनेश जोशी,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी,महानगर अध्यक्ष मोहित साह,यू के डी नेता विनय किरौला,जिला कार्यालय प्रभारी यू के डी जगदीश जोशी,संजय पूना,राजू पूना,सरिता देवी,कविता देवी,कमला देवी,मुन्नी देवी,योगेश,रूपा देवी,दीपा देवी,प्रेमा देवी,गीता देवी,हीरा देवी,मीनाक्षी,हर्षिता,हरीश आदि शामिल थे।