Shakti Samachar Online

अल्मोड़ा में समर केंप के तहत 22 जून से रैमजे इंटर कॉलेज में लगेगा बाल विज्ञान मेला

Almora-भारत ज्ञान विज्ञान समिति तथा बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी/बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 22 जून से 26 जून,2026 तक रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में बच्चों के लिए 5 दिवसीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन जन सहयोग से किया जा रहा है। कार्यशाला में बच्चों को कहानी, कविता, निबंध, दीवार अखबार, यात्रा वृतांत, चित्रकला तथा साहित्य की अन्य विधाओं के साथ ही नुक्कड़ नाटक, औरैगैमी, समूह गीत, खेल तथा विज्ञान के खेलों से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में प्रत्येक बच्चे की लगभग 15 पृष्ठ की हस्तलिखित पुस्तक तैयार की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर बच्चों की काव्य गोष्ठी होगी, जिसका संचालन बच्चों द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला स्कूल अवधि में प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। जन सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सक्षम बच्चों से 50 रूपए पंजीकरण शुल्क लिया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला में बच्चों द्वारा तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी कार्यशाला के समापन अवसर पर लगाई जाएगी।
कार्यशाला में कक्षा 6,7 व 8 के बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों से भी संपर्क किया गया है। अवकाश के दिनों में आयोजित इस कार्यशाला में अल्मोड़ा के स्कूलों के बच्चों के साथ ही छुट्टी में अल्मोड़ा आए बाहरी स्कूलों के बच्चे भी प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9412162950 पर या वाट्सअप नंबर 7088394370 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!