Shakti Samachar Online

13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता बच्चों ने लहराया परचम कई पदक किया अपने नाम


अल्मोड़ा -इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में दिनांक 29. 5. 2026 से 31. 5. 2026 तक 13 वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले के अनेकों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किये ।
पदक जीतने वाले मुख्य खिलाड़ियों में भूमिका जोशी (स्वर्ण पदक) , वैष्णवी नेगी, नित्या सिंह (रजत पदक) मानसी गौड़, काव्या लोहनी (कांस्य पदक) ने उक्त पदक अपने नाम किये। प्रति

योगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले सभी बच्चों को पूर्व दर्जा मंत्री और भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। कर्नाटक ने सभी उभरते हुए खिलाड़ियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र तथा उनके कोच वंदना भंडारी को अंग वस्त्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका सम्मान किया, तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
युवा खिलाड़ियों की की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा स्टेडियम के कोच विक्रम भंडारी, वंदना भंडारी ,विद्यालय अभिभावक व जिला क्रीड़ा अधिकार महिषी आर्य उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बगियाल व समस्त खेल प्रेमियो में खुशी व्याप्त करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करी।

error: Content is protected !!