वाहन दुर्घटनाग्रस्त तीन सवार घायल
Almora-दिनांक 15.03.2026 की सायं डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि डडरिया सल्ट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थाना सल्ट पुलिस मय पुलिस बल व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या HR 26 EX 8447 अनियंत्रित होकर लगभग 10 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई है, जिसमें तीन लोग सवार थे। तीनों व्यक्ति सल्ट बाजार की ओर आ रहे थे।
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से देवायल अस्पताल, सल्ट भिजवाया। दुर्घटना में दो व्यक्तियों(पवन व अजय) को गंभीर चोटें आई थीं,जिन्हें चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
घायलों का विवरण—
- पवन सिंह, उम्र 26 वर्ष, पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम सोकती हरड़ा भौनखाल
- अजय रावत, उम्र 25 वर्ष, पुत्र देवेंद्र रावत, निवासी सियाली लेड़ा, डडरिया, सल्ट, अल्मोड़ा
- कपिल सिंह, पुत्र जीवन सिंह, निवासी सोकती हरड़ा भौनखाल