01 लाख से अधिक कीमत की 522 ग्राम चरस बरामद
Almora- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 01.02.2026 को चेकिंग के दौरान बेस तिराहा अल्मोड़ा पर आल्टो कार संख्या- UK 01 TA 4129 को चैक करने पर 522 ग्राम चरस बरामद किया। वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
राकेश कुमार उम्र-25 वर्ष पुत्र मधन राम निवासी गौना, जलना जनपद- अल्मोड़ा
बरामदगी- 522 ग्राम अवैध चरस बरामद।
कीमत- 1,04,400 रुपये।