मोबाइल स्वामियों को उनके गुम हुए मोबाइल को किया सुपुर्द, बिखेरी उदास चेहरों पर मुस्कान
होली के दौरान अल्मोड़ा पुलिस का भरोसे का तोहफा
Almora-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के नेतृत्व में जनपद के साईबर सेल द्वारा लगातार प्रयासरत रहकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित अन्य राज्यों, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उ0प्र0 के मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर से आमजन के खोये कुल 76 मोबाइल फोन अलग-अलग कम्पनियों के बरामद किये गये है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 11,14,800/- रुपये है ।
एसएसपी द्वारा आज दिनांक 02.03.2026 को होली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए बरामद कीमती मोबाइलों को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में उनके स्वामियों को सुपुर्द कर सभी को बधाई दी गयी।
अपने खोये मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों के चेहरे में खुशी झलक रही थी। उन्होंने कहा कि मोबाइल खोने पर वापस मिलने की उम्मीद खो चुके थे लेकिन अल्मोड़ा पुलिस पर विश्वास कायम था। पुलिस ने हमारे खोये फोन बरामद कर पुलिस के प्रति हमारे विश्वास को और अधिक बढ़ाया हैं। सभी ने अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।मोबाइल खोने पर तत्काल संचार साथी पोर्टल पर आम जनमानस भी स्वयं शिकायत दर्ज करा सकते है। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें, जिससे आपके मोबाइल को रिकवर करने हेतु तत्काल कार्यवाही की जा सके।