Shakti Samachar Online

महिला हाट द्वारा उत्तराखण्ड के वन पंचायतों के सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन हेतु गोष्ठी का आयोजन

Almora-महिला हाट द्वारा चितई में मानसखंड विज्ञान केन्द्र, वसुन्धरा पर्यावरण संरक्षण एवं जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में वन पंचायत एवं महिला आजीविका संवर्धन एवं उनकी सहभागिता पर गोष्ठी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में महिला हाट सचिव कृष्णा बिष्ट ने महिला आजीविका संवर्धन पर विशेष बल दिया साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानसखंड विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ नवीन चंद्र जोशी एवं इमेरिटस वैज्ञानिक डॉ जी सी एस नेगी रहे। उनके द्वारा वनों एवं वन्य जीव एवं पादपों के विषय में विस्तार में बताया एवं चिंता जताई। उन्होंने मानव वन्य जीव संघर्ष के कारण एवं इससे बचने हेतु उपाय भी बताएं। डॉ नेगी कार्बन क्रेडिट एवं वर्तमान एवं भविष्य में होने वाले कार्बन बाजार के विषय में विशेष जानकारी एवं वन पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया। ई. दीप चंद्र बिष्ट ने पीरूल से निर्मित विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स के विषय में विशेष जानकारी प्रदान की।

डॉ प्रदीप सिंह एवं डॉ दीपा बिष्ट ने कार्बन क्रेडिट के विशेष रूप से प्रशिक्षण एवं भविष्य में होने वाले अवसर के बारे में जानकारी दी।
महिला हाट के कार्यकर्ता राजेंद्र कांडपाल ने सभी प्रतिभागियों को का भ्रमण कराया एवं वन पंचायत में रोपित पौधों एवं वर्तमान में उनकी स्थिति के विषय पर भी जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम का संचालन गीता पांडे, राजेंद्र कांडपाल, गीता पांडे एवं बीना, प्रदीप सिंह एवं दीपा बिष्ट, संजय कुमार, पूर्ण रावत ने किया। इस वन पंचायत के वरिष्ठ एवं भूतपूर्व ग्राम प्रधान सुरेश लाल को संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।इस कार्यक्रम में चितई क्षेत्र के वन दरोगा ऋषभ सेमवाल एवं वन वीट अधिकारी राहुल मेहरा की उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!