छात्र/छात्रायें अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनायें, इंस्पायर अवार्ड मानक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रारम्भ
दिनेश भट्ट
Almora-इंस्पायर अवार्ड मानक के अन्तर्गत दिनांक 04.02.2026 से 05.02.2026 तक दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रा0बा0इ0का0 अल्मोड़ा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में वर्ष 2024-25 में चयनित 135 छात्र/छात्राओं तथा वर्ष 2023-24 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग न करने वाले 40 छात्र/छात्राओं तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल इनोवेशन फाउण्डेशन विज्ञान एवं प्रौद्योगीकी विभाग भारत सरकार के प्रोजेक्ट एसोसियट सुनिल भाष्कर द्वारा किया गया। उन्होने समस्त प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समस्त छात्र/छात्रायें अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनायें। उन्होने कहॉ कि इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनीय एवं परियोजना प्रतियोगिता के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों में सोच एवं अनुवेषण की रुचि विकसित हो रही है तथा बच्चे नई-नई खोजों की ओर अग्रसर हो रहे है। विनोद कुमार राठौर, जिला समन्वयक, इंस्पायर अवार्ड द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें तथा शिक्षण के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने से आत्म विश्वास में वृद्धि होती है एवं व्यक्तिव का विकास होता है। उन्होने समस्त बाल वैज्ञानिकों से आवाहन किया कि अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें। उन्होने कहा कि अपने आप-पास की समस्याओं को देखकर उसके वैज्ञानिक समाधान हेतु प्रयास करें। उनके द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर छात्र/छात्राओं के आईडिया मंगवाये जाते है उसमें से पॉच सर्वश्रेष्ठ आईडिया को इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। उसके उपरान्त भारत सरकार द्वारा अपलोड आईडिया का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण एवं मूल्यांकन कर छात्र/छात्राओं चयन किया जाता है तथा प्रत्येक चयनित छात्र/छात्रा के खातें में भारत सरकार द्वारा रु.10000/- की धनराशि अन्तरित की जाती है। उस धनराशि से छात्र/छात्रायें अपलोड किये गये आईडिया को मूर्त रुप में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित करते है। उसी क्रम में चयनित छात्र/छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता (डी0एल0पी0सी0) का आयोजन किया जा रहा है जिसमें से चयनित 10 प्रतिशत छात्र/छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा प्रतिनिधित्व किया जायेगा। निर्णांयक के रुप में एन0आई0एफ0 के सुनिल भाष्कर, डॉ0 प्रभाकर जोशी, पंकज जोशी कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या, विजया पंत, प्रदीप सिंह बिष्ट, जिला समन्वयक, नीरज जोशी, जिला समन्वयक, मदन भण्डारी, सुरेन्द्र सिंह चौहान, महिमा पाण्डे, अभय शाह, गिरीश बिष्ट, नितेश काण्डपाल, जीवन लाल शाह, धीरज कुमार, मनोज जोशी, दमयन्ती कन्याल, भोपाल सिंह मेहता आदि के साथ मार्गदर्शक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।