दुखद दुर्घटना कार गहरी खाई में गिरी एक व्यक्ति की मौत
Almora-आज दिनांक 14.03.2026 को समय लगभग 07:25 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कूपी बेंड के पास एक वाहन सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर हुई है।
सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK-19B-0880 खाई में गिरी हुई है, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है।
पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया, किंतु उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक का विवरण:
सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास, काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर।
मृतक मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे तथा वर्तमान में पीएनबी बैंक थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे।