Shakti Samachar Online

एक पेड़ मॉ के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित,रुद्राक्ष पौध का पौधारोपण किया।

अल्मोड़ा, आज अल्मोडा वन प्रभाग, अल्मोड़ा के अन्तर्गत सिमतोला ईको पार्क में सेवा पखवाहा के अन्तर्गत एक पेड मॉ के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टम्टा द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु घोषित मुख्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी तथा आम जनमानस तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुँचाने हेतु सभी को निर्देश प्रदान किये गये वृक्षारोपण कार्यकम में रोपित किये गये पौधों की सुरक्षा हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत एक पेड़ मों के नाम पर मा० राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा क्षेत्र में रुद्राक्ष पौध का पौधारोपण किया गया। क्षेत्र अन्तर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यकम में 108 से अधिक रुद्राक्ष, बेलपत्र, माल्टा पदम, चमखड़िक, नीबू व अन्य प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण कार्य किया गया। कार्यक्रम में विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज व गुरु एकडमी, पपरसली, अल्मोड़ा के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा जन कल्याण से सम्बन्धित कार्यकमों की जानकारी प्रदान करते हुए व वृक्षारोपण अन्तर्गत पौधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद गंगा बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुण्डीर, वन क्षेत्राधिकारी एम०आर०आर्या सहित वन क्षेत्र अल्मोड़ा व विभिन्न अनुभाग अधिकारियों, वन दरोगाओं एवं वन बीट अधिकारियों व सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

error: Content is protected !!