Shakti Samachar Online

ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या ने कहा वनाग्नि से बचाव की समूचित व्यस्था कर ली जाय

Almora-आज ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय में वनाग्नि से निपटनें के लिये ब्लाक मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी ललित महावर, बन विभाग से बन क्षेत्राधिकारी कनारीछीना,बन क्षेत्राधिकारी बिनसर,बन क्षेत्राधिकारी कोशी, बन दरोगा,फाेरेस्टगार्ड, एवं वन पंचायतों के सरपंच एवं ब्लाक के पंचायत एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को

निर्देशित किया कि फायर सीजन को देखते हुवे हमें वनों को आग से वचाना है इसके लिये अभी से समुचित प्रवंध कर लिये जांय। । आग से निपटने के लिये उपकरणों की समूचित व्यस्था कर ली जाय। जहां संभव हो फायर लाइन बना ली जाय । उन्होंने कहा कि हर हाल में हमें वनाग्नि से निपटने की पूरी तैयारी करनी है। हमें अपने वनों की आग लगने से बचाना है। उन्होंने कहा कि इसमें सरपचों की , ग्राम पंचायत अधिकारीयों, स्वयं सहायता समूहों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जाय। आग लगाने वाले अराजक तत्वों से कडाई बरती जाय। साथ ही पोस्टरों बैनरों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर आम जन को इसके साथ जोड़ा जाय ताकि पर्यावरण के साथ वनों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि वन सुरक्षित रहेगें तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा व समाज सुरक्षित रहेगा।

error: Content is protected !!