Shakti Samachar Online

मुख्यमंत्री चैम्यिनशिप ट्रॉफी-राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का चयन ट्रायल हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम में किया जायेगा

अल्मोड़ा – प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी डी0एन0 काण्डपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चैम्यिनशिप ट्रॉफी-राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनॉंक 20 जनवरी, 2026 से 23 फरवरी, 2026 तक जनपद नैनीताल, देहरादून व हरिद्वार में किया जा रहा है। जिसके लिए जनपद की टीम भी आंमत्रित है। मुख्यमंत्री चैम्यिनशिप ट्रॉफी-राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के लिए दिनॉंक 18 जनवरी, 2026 को जूडो एवं तींरदाजी, दिनॉंक 19 जनवरी, 2026 को बाक्सिंग एवं तैराकी, दिनॉंक 20 जनवरी, 2026 को कुश्ती, दिनॉंक 23 जनवरी, 2026 को बास्केटबाल, फुटबाल, ताईकवाण्डो, बैडमिंटन एवं पावर लिफ्टिंग, दिनॉंक 24 जनवरी, 2026 को फेन्सिंग, योगासन, हैण्डबाल, कराटे, पेन्चाक सिलाट एवं टेबल टेनिकस टीम का चयन ट्रायल प्रातः 10ः00 बजे से हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल के लिए आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो लाना अनिवार्य है। चयन ट्रायल में प्रतिभागियों को किसी प्रकार का मार्ग एवं भोजन भत्ता देय नहीं होगा।

error: Content is protected !!