रेट्रो साइलेंसर से पटाखे का शोर निकाल रही बाइक हुई सीज
Almora-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों (यातायात) व प्रभारी इंटरसेप्टर को वाहनों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा आम जनमानस के लिए समस्या उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 15.03.2026 को हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/यातयात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी द्वारा मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट बाइक में रेट्रो साइलेंसर लगा होने से पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में काफी शोर एवं ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। जिस पर प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज किया गया।