क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, (मॉडल कैरियर सेन्टर) अल्मोड़ा द्वाराएकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
अल्मोड़ा – क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, (मॉडल कैरियर सेन्टर) अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-28-02-2026 (शनिवार) को कार्यालय परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में Quess Corp Ltd, Rudarpur के एच०आर० प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, जिसमें लगभग 600 रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित/साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक अर्हता 10वीं, 12वीं, ITI (सभी ट्रेड), स्नातक, आदि योग्यताधारी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा, आवश्यक कार्य अनुभव, एवं आवास, कैन्टीन, यातायात एवं अन्य सुविधा देय होगी, उम्र न्यूनतम 18 से अधिकतम 25 वर्ष तथा वेतनमान/स्टाईफांड 14401 रू0 निर्धारित है, एवं कार्यस्थल पंतनगर, रूद्रपुर है। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों, बायोडाटा व दो पारपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि में कार्यालय परिसर में उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीकरण National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) के माध्यम से करना सुनिश्चित करें एवं रोजगार मेले की अधिक जानकारी हेतु फोन नम्बर 05962-298040, 9720196087 पर सम्पर्क कर सकते है।