Shakti Samachar Online

आग पर फायर सर्विस अल्मोड़ा की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई

अलग-अलग स्थानों पर लगी आग पर समय रहते काबू, साथ ही सफलतापूर्वक रेस्क्यू कार्य

Almora-नरेन्द्र सिंह कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में फायर सर्विस अल्मोड़ा द्वारा सतर्कता एवं तत्परता का परिचय देते हुए विभिन्न स्थानों पर लगी आग की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर आग को नियंत्रित किया गया, साथ ही मानवीय रेस्क्यू ऑपरेशन को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

प्रथम घटना
दिनांक 18.01.2026 को समय 18:19 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि भैसोड़ा फार्म के आसपास जंगल क्षेत्र में आग लगी हुई है।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा MFE से पंपिंग कर एक होज रील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका।

द्वितीय घटना
दिनांक 18.01.2026 को समय 23:49 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि सोमेश्वर, ग्राम बैगनिया में सड़क किनारे खड़े एक वाहन में आग लगी हुई है।
फायर सर्विस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर MFE से पंपिंग कर एक होज रील की सहायता से आग को पूरी तरह बुझाया गया। घटना में वाहन में रखा गया समस्त सामान जल चुका था, समय रहते आग बुझाने से अन्य किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।

तृतीय घटना
आज दिनांक 19.01.2026 को समय 08:20 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि जेल कैंप के पास स्थित ट्रांसफार्मर में बिजली के तारों में आग लगी हुई है।
फायर सर्विस यूनिट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए MFE से पंपिंग कर होज रील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित किया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की संभावना टल गई।

🛟 रेस्क्यू कार्य
दिनांक 19.01.2026 की देर रात्रि 02:09 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि चौघानपाटा, अल्मोड़ा में एक बैल कूड़ेदान में फंसा हुआ है।
फायर रेस्क्यू यूनिट द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, एवं कड़ी मशक्कत के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

error: Content is protected !!