Shakti Samachar Online

राहुल गांधी के सिख विरोधी बयान पर अल्मोड़ा में फूटा जनाक्रोश, अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका पुतला


अल्मोड़ा- राहुल गांधी द्वारा सिख समुदाय को “गद्दार” कहे जाने वाले आपत्तिजनक बयान से देशभर में आक्रोश फैल गया है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा में अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए गांधी पार्क में पुतला दहन किया गया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रज़ा अली अंसारी ने राहुल गांधी के बयान को अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और समाज को तोड़ने वाला करार देते हुए कहा कि सिखों को गद्दार कहना केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि पूरे अल्पसंख्यक समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करती है और यह देश की एकता व अखंडता पर सीधा प्रहार है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिख समाज का इतिहास बलिदान, देशभक्ति और राष्ट्र रक्षा से भरा हुआ है, और ऐसे समाज पर इस तरह की टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राहुल गांधी से तत्काल सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि देश का अल्पसंख्यक समाज अब इस तरह के अपमानजनक बयानों का मौन दर्शक नहीं बनेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में राजा अली अंसारी, हाजी इस्लाम बख्श मोहम्मद मुदस्सर,शाहनवाज वारसी,तहसीम अंसारीमोहम्मद मुस्तकीम मलिक,अकबर खानएहसान अंसारी,,एडवोकेट इमरान,मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद चांद,मोहम्मद मेराज, प्रेम लटवाल, आनन्द कनवाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर राहुल गांधी के बयान की कड़ी भर्त्सना की।

error: Content is protected !!