Shakti Samachar Online

कोतवाली अल्मोड़ा ने आईटीबीपी कर्मी का गुम हुआ बैग किया बरामद

Almora- प्रताप सिंह निवासी गोलना, करड़िया अल्मोड़ा जो कि आईटीबीपी (ITBP) में कार्यरत हैं, द्वारा चौकी धारानौला में सूचना दी गई कि अवकाश समाप्त होने के बाद वह अपने ड्यूटी स्थल बिहार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धारानौला क्षेत्र में उनका बैग कहीं गुम हो गया।
सूचना के पश्चात चौकी धारानौला पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार तलाशी एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाते हुए गहन खोजबीन की गई।
लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 15.03.2026 को धारानौला क्षेत्र से उक्त गुम हुआ बैग को हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन द्वारा बरामद कर लिया गया। इसके बाद बैग स्वामी प्रताप सिंह को मौके पर बुलाकर उनका बैग सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया।

error: Content is protected !!