Shakti Samachar Online

दीप चंद्र जोशी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डा सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत फिजियोथिरेपिस्ट दीप चंद्र जोशी 31 मार्च 2026 मंगलवार को सेवानिवृत हो गए हैं। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर कालेज प्रशासन की ओर से उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। मूल रूप से बागेश्वर जिले के बनतोली गरुड़ निवासी दीप चंद्र जोशी ने भारतीय नौ सेना में रह कर देश सेवा में अपना योगदान दिया है। वह पूर्व नौ सैनिक कल्याण समिति कुमाऊं के संस्थापक सदस्य रहे हैं। वर्तमान के कोषाध्यक्ष है। नौ सेना से अवकाश ग्रहण करने के बाद उन्होंने एसटीएच में अपनी सेवा शुरू की थी। यहां उनका 26 वर्ष और 10 माह का सेवाकाल रहा। मेडिकल कॉलेज के लैक्चरर थिरेटर-01 में बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्य व्यवहार की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि जोशी अपने दायित्व के प्रति हमेशा सजग एवं समर्पित रहे हैं। सभी ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना की। जोशी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उनकी पत्नी सुधा जोशी आदि परिजन भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डा गोविंद सिंह तितियाल प्रो आरजी नौटियाल प्रो महेंद्र कुमार पंत तन्मय जोशी तमन्ना जोशी पार्षद राजेंद्र पंत मैनेजर परितोष पंत हरिमोहन उपाध्याय मदन सिंह बोरा डा तन्वी पंत के साथ ही मेडिकल कालेज के प्रोफेसर एवं कार्मिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!