अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान पर वर्कशाप का आयोजन किया गया
Almors-वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जो कि प्रतिवर्ष 8 मार्च को आयोजित किया जाता है के अवसर पर विभाग में छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों के लिए एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ बलवंत कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा विभाग की प्राध्यापिका डॉ अंजली कोरंगा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विभाग की प्राध्यापिका डीआर मंजूलता उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन किया। शोध छात्रा नेहा पंतोला ने विषय विशेषज्ञ डॉ निधि मंगला का परिचय कराया। विभागाध्यक्ष डॉ बलवंत कुमार एवं विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ धनी आर्य एवं डॉ सुभाष चंद्र ने मुख्य अतिथियों को साल उढ़ाकर उनका सम्मान किया। तत्पश्चात डॉ निधि मंगला अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज एनाटॉमी विभाग की की प्राध्यापिका हिंदी रिसोर्स पर्सन के रूप में वर्कशॉप को संबोधित किया। उन्हें उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विशेष रूप से महिला छात्र एवं सुधारतियों को अनेक प्रकार के क्षेत्र में अपना करियर बनाने, उनके स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता, सोशल मीडिया का सही उपयोग करने की जानकारी दी। डॉ मंगला ने अपने चिकित्साकीय करियर की जर्नी से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हम समझ में किस प्रकार एक रोल मॉडल का कार्य कर सकते हैं? उन्होंने आगे बताया समाज कि हम समाज को किस दिशा में ले जा सकते हैं सब हमारी सोच एवं मेहनत पर निर्भर करता है। इस अवसर पर संख्या अध्यक्ष विज्ञान प्रोफेसर सुशील जोशी जी द्वारा भी संबोधित किया गया उन्होंने डॉ मंगला द्वारा बताए गए प्रत्येक बात को छात्र-छात्राओं से अपने करियर एवं निजी जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने वर्कशॉप के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को उनके द्वारा प्रस्तुत किये गए और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर बलवंत कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत अभिनंदन किया। उन्हें बताया कि विभाग में कुल छह प्राध्यापक कर लेते हैं जिनमें से दो महिला प्राध्यापिकाओं में क्रमशः डॉ मंजूलता उपाध्याय एवं डॉ अंजलि कोरंगा कार्यरत हैं। इस अवसर पर दोनों की ही महिला प्राध्यापिकाओं को उनके द्वारा विभाग में अकादमिक एवं शोध गतिविधियों में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए विभाग की ओर से सम्मानित भी किया गया।
विभाग के सह प्राध्यापक डॉ धनी आर्य द्वारा सभी अतिथियों का विशेष रूप से प्राचार्य मेडिकल कॉलेज जिन्होंने विभाग को इस अवसर पर एक चिकित्सक प्राध्यापिका को उनके संबोधन हेतु नामित किया को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा उन्होंने सभी अतिथियों विभाग के प्राध्यापकों, कर्मचारीयों, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं एवं मीडिया का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी, नेहा पंतुला पूजा बिष्ट पूजा नेगी रोहित बिष्ट, रितु, पल्लवी भट्ट, अशरथुदू उर्मिला सीरियल हिमानी भट्ट, हिमानी पांडे, नवीन दानू दीपक लोहनी, अनुराग कन्याल, आर्यन कुमार, लक्षिता जोशी, प्राध्यापक डॉ रविंद्र कुमार, कर्मचारी श्री प्रमोद भट्ट, श्री कृष्ण कुमार कपकोठी, एवं श्री सुनील उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवीन चंद्र दानू द्वितीय स्थान पर पीयूष प्रकाश एवं तृतीय स्थान पर पूजा पांडे रहीं। इंडिया क्रिकेट शोधार्थी नेहा पटोला नेहा जोशी एवं पूजा बिष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान विभाग के कर्मचारी श्री प्रमोद भट्ट जी ने भी एक सुंदर कविता प्रस्तुत की।