Shakti Samachar Online

वन आरक्षी प्रशिक्षुओं का मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र में शैक्षणिक भ्रमण


Almora-उत्तराखण्ड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी के वन आरक्षी प्रशिक्षुओं का दिनांक 19/02/2026 को मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र, अल्मोड़ा में श्री बलवन्त सिंह शाही, आई०एफ०एस० (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया किया। यह भ्रमण, जिसमें कुल 38 वन आरक्षी प्रशिक्षुओं ने सहभागिता की। भ्रमण के दौरान केन्द्र के एमेरिटस वैज्ञानिक डॉ०. जी.सी.एस. नेगी ने प्रशिक्षुओं को विज्ञान केन्द्र में स्थापित विभिन्न वैज्ञानिक दीर्घाओं, मॉडलों एवं इंटरएक्टिव गतिविधियों के शैक्षणिक महत्व तथा विद्यार्थियों एवं आमजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षुओं को वन पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता संरक्षण, कार्बन चक्र, जलवायु परिवर्तन तथा सतत वन प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक अवधारणाओं की व्यावहारिक जानकारी दी। डॉ० नेगी ने हरित कार्बन क्रेडिट आकलन विषय पर केन्द्र द्वारा किये जा रहे शोध कार्यों की जानकारी दी एवं बताया कि यूकॉस्ट, देहरादून द्वारा यहाँ एक “कार्बन क्रेडिट सेल” की स्थापना प्रस्तावित है। इसी क्रम में केन्द्रीय विद्यालय, रानीखेत, के 120 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस केन्द्र में शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत केन्द्र में स्थापित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं प्रयोगों का अवलोकन कर वैज्ञानिक सिद्धांतों की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की।

error: Content is protected !!