Shakti Samachar Online

ब्रह्माकुमारी बहिनों ने जिला कारागार में रक्षा सूत्र बांधे


गीत संगीत का कार्यक्रम भी संपन्न
अल्मोड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के स्थानीय उप सेवा केंद्र से जुड़ी बहनों ने जिला कारागार अल्मोड़ा में रक्षा बंधन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। बहिनों ने कारागार के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही बंदीजनों को राखी बांधी। जेल अधीक्षक जयंत पांगती डिप्टी जेलर प्रज्ञा तिवारी आदि के हाथों में रक्षा सूत्र बांधा। वहीं उपस्थितों को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की जानकारी प्रदान की गई। उन्हें शिव परमात्मा का दिव्य संदेश देते हुए परमात्मा के साथ संबंध जोड़कर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और नकारात्मक विचारों के त्याग करने के लिए प्रेरित किया गया। रक्षाबंधन की शुभकामना के साथ ही राजयोग का अभ्यास भी कराया गया। बंदियों ने कार्यक्रम में उत्साह के भागादारी करते हुए भजन कुमाउनी गीत तथा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डा जेसी दुर्गापाल डा उषा उप्रेती सहित उप केंद्र से जुड़े साथी उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक ने आयोजन के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।