Shakti Samachar Online

गुमशुदा महिला व 07 वर्षीय बच्चे को सकुशल किया बरामद

परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस का किया आभार व्यक्त


Almora- थाना देघाट क्षेत्रान्तर्गत निवासी तारा चंद्र द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 05.03.2026 को उनकी पत्नी अपने 07 वर्षीय बच्चे को साथ लेकर नाराज होकर घर से कहीं चली गई हैं। इस संबंध में थाना देघाट में दिनांक 23.03.2026 को मु0अ0सं0- 03/2026 धारा 104(3) बीएनएस के तहत गुमशुदगी दर्ज की गई।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुएचंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद तथा प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी- पतारसी करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई। साथ ही सर्विलांस टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी गई।
सघन प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 29.03.2026 को गुमशुदा महिला एवं 07 वर्षीय बच्चे को भिकियासैंण (बासोट) क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस सफल कार्यवाही पर परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

बरामदगी पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक गंगा राम गोला (थाना देघाट)
  2. अपर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह (थाना देघाट)
  3. अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान (सर्विलांस सेल)
  4. महिला कांस्टेबल पूनम पंकज (थाना देघाट)
error: Content is protected !!