Shakti Samachar Online

उत्तरायणी मेला, देहरादून में लोक चेतना विकास समिति अल्मोड़ा की प्रभावी सहभागिता

देहरादून। लोक चेतना विकास समिति, अल्मोड़ा—जो स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी वंचित एवं जरूरतमंद महिलाओं को आजीविका से जोड़ते हुए जूट बैग एवं जूट आधारित सहायक उत्पादों के निर्माण हेतु अनुमोदित एवं एम्पैनल्ड संस्था है—ने दिनांक 05 फरवरी 2026 से 08 फरवरी 2026 तक परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी मेला में सक्रिय सहभागिता की।

समिति द्वारा मेले में जूट बैग एवं अन्य जूट उत्पादों का एक स्टॉल स्थापित किया गया, जहाँ पर्यावरण-अनुकूल, हस्तनिर्मित तथा महिला सशक्तिकरण पर आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मेले में आगंतुकों द्वारा इन उत्पादों को व्यापक सराहना मिली।

मेले के दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड की धर्मपत्नी ने लोक चेतना विकास समिति के स्टॉल का भ्रमण किया तथा समिति द्वारा संचालित जूट परियोजना की प्रशंसा की। उन्होंने इसे महिला आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

लोक चेतना विकास समिति की यह सहभागिता स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार, महिला आत्मनिर्भरता एवं सतत विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

error: Content is protected !!